इन 5 चीजों का सेवन करते रहेंगे, तो शरीर में कभी नहीं होगी पानी की कमी

इन 5 चीजों का सेवन करते रहेंगे, तो शरीर में कभी नहीं होगी पानी की कमी

सेहतराग टीम

शरीर को हर मौसम में सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर वो अपने खान-पान यानी डाइट को सही रखें तो खुद को इन समस्याओं से बचा सकते हैं। अब गर्मी और बारिश का मिला जुला मौसम है। अगर गर्मी के मौसम की बात करने तो गर्मी के मौसम शरीर में पानी कमी होती है। वैसे तो ये आम बात है। लेकिन अगर इस बात पर ठीक से ध्यान न दिया गया यानी अगर शरीर की कमी या डिहाइड्रेशन होने पर उस पर ध्यान न दिया जाए तो इससे आपको कई बीमारियों का समाना करना पड़ सकता है।

पढ़ें- पानी पीने से सेहत को होते हैं ये 7 प्रमाणित फायदे

एक मानव शरीर में लगभग 60 प्रतिशत पानी होता है। सामान्यता आपको भी यह सलाह दी गयी होगी कि आपको हर रोज लगभग 8 गिलास पानी पीना चाहिए। इस विशेष नियम के पीछे कुछ विज्ञान भी है, क्योंकि पानी पीने से सेहत को प्रमाणित महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपने शरीर में पानी की कमी न होने दें। अक्सर बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो दिनभर बहुत पसीना बहाने के बाद भी सही मात्रा में पानी का सेवन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए उन चीजों का सेवन कर सकते हैं, जिनमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आइए ऐसी ही 5 चीजों के बारे में बताते हैं।

सेब

जैसे कहा ही जाता है कि बीमारियों से रोजाना 1 सेब जरूर खाना चाहिए। इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी पूरा होने में मदद मिलती है। बात इसमं पानी की मात्रा की करें तो सेब में 86 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुण होने से शरीर को सभी पोषक तत्व मिलने के साथ बीमारियों के लगने का खतरा कई गुणा कम होता है।

सलाद

हरी सब्जियों से तैयार सलाद का सेवन करने से शऱीर में पानी की कमी तेजी से कम करने में मदद मिलती है। इसमें लगभग 95 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इसके साथ ही विटामिन, कैल्शियम, आटरन, प्रोटीन आदि सभी उचित तत्व अधिक मात्रा में और कैलोरी बहुत कम मात्रा में होने से इम्यूनिटी बढ़ने के साथ शरीर में चुस्ती व फुर्ति आती है।

दही

दही में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व उचित मात्रा में मिलने के साथ से डिहाइड्रेशन की परेशानी दूर होने में मदद मिलती है। दही में लगभग 85 प्रतिशत पानी पाया जाता है। इसके साथ यह प्रोबायोटिक फूड कहलाता है ऐसे में इसे डाइट में शामिल करने से गर्मी, एलर्जी, खुजली आदि की समस्या से राहत मिलती है।

ब्रोकली

शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए ब्रोकली का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन होता है। इसमें लगभग 89 प्रतिशत पानी की मात्रा होने से शरीर को सभी  न्यूट्रिएंट्स मिलने के साथ पानी की कमी पूरी होने में मदद मिलती है। ऐसे में इसे सुपर फूड भी कहा जाता है। ब्रोकली में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- इनफ्लेमेटरी गुण होने से यह गर्मी के दिनों खाने से इस मौसम में स्किन पर होने वाली खुजली, जलन, एलर्जी से राहत मिलती है। इसे कच्चा सलाद के तौर पर या फिर सब्जी बनाकर खाया जाा सकता है। इसके अलावा इसका टोस्ट बनाकर भी सेवन किया जा सकता है।

 चावल

गर्मी के दिनों में पके हुए चावल का सेवन करने से डिहाड्रेशन की परेशानी होने का खतरा कई गुणा कम होता है। इसमें लगभग 70 प्रतिशत पानी होने से शरीर की अंदर से बेहतर तरीके से सफाई होने के साथ सभी जरूरी तत्व सही मात्रा में मिलते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन आदि तत्व होने से रोजाना 1 कटोरी पके हुए चावलों का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है।

 

इसे भी पढ़ें-

ये 5 संकेत जो बताते हैं कि आपको पानी की जरूरत है

गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचना है, तो इन बातों को रखें याद

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।